Doordrishti News Logo

मिठाई कारोबारी से 2.45 करोड़ की ठगी

  • लेडी डॉन पर लगाया आरोप
  • हैड कांस्टेबल की भी मिलीभगत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मिठाई कारोबारी से 2.45 करोड़ की ठगी। शहर की चर्चित लेडी डॉन एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उस पर मध्यप्रदेश के एक हैड कांस्टेबल के साथ मिलकर एक मिठाई कारोबारी से 2 करोड़ 45 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगा है।

आरोप है कि कारोबारी को भरोसे में लेने के लिए नेताओं,हाईकोर्ट के जजों और वरिष्ठ अधिकारियों से पहचान होने का दावा किया गया। यहां तक कि फोन पर फर्जी बातचीत कर प्रभावशाली पहुंच का नाटक भी किया गया।

पीडि़त पर्वत सिंह राजपुरोहित ने बोरानाडा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका निम्बाहेडा में मिठाई का कारोबार है। पिछले करीब 27 सालों से वहां रह रहे हैं। कुछ साल पहले उनकी पहचान मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा थाने में तैनात हैड कांस्टेबल राघव सिंह राजपूत से हुई थी। वह उनके रेस्टोरेंट में आता- जाता रहता था। इसके चलते उनकी जान पहचान दोस्ती में बदल गई। दोस्ती बढऩे के बाद उसने निवेश और प्रॉपर्टी में फायदा दिलाने का भरोसा देकर फरवरी 2025 में उसे जोधपुर लाकर लेडी डॉन से मिलवाया था।

सूर्यनगरी एक्सप्रेस के एसी पैनल में धुआं उठने से मचा हड़कंप

शिकायत के अनुसार,हैड कांस्टेबल ने पीडि़त पर्वतसिंह राजपुरोहित से कहा कि वह उसे ऐसी महिला से मिलवाएगा, जिसकी बड़े बड़े अधिकारियों,नेताओं, हाईकोर्ट के जजों से अच्छी जान पहचान है। वह आपके काम चुटकियों में करवा सकती है।

इसके बाद हैड कांस्टेबल पर्वतसिंह को जोधपुर लेकर आया और यहां पाश्र्वनाथ कॉलोनी पाल बाईपास पर से मिलवाया।
रिपोर्ट में पर्वतसिंह ने बताया कि झांसे में लेने के लिए महिला ने अपने फोन से नेताओं के नाम से फोन किया और हमारे सामने ऐसे दिखावा किया कि उसने अलग-अलग नेताओं से बड़े अधिकार से बात की है,हालांकि बाद में पता चला कि उसका एक ग्रुप है जिसके नंबर उसने मंत्रियों नेताओं और अधिकारियों के नाम से सेव करके रखे हैं,जिससे लोगों को गुमराह किया जा सके।

इस तरह से दिया झांसा
महिला ने पर्वतसिंह से कहा कि चित्तौडग़ढ़ के सांवरियाजी मंदिर में बनने वाला ट्रस्ट का अध्यक्ष उनका आदमी होगा इसलिए प्रसाद का ठेका वह मुझे (पर्वतसिंह) को दिला देंगे। यही नहीं महिला डॉन ने यह भी कहा कि अगर कोई ट्रांसफर का काम होगा तो भी वह आसानी से करवा देगी, क्योंकि इसकी एसपी से लेकर आईएएस तक जान-पहचान है। इसके बाद महिला ने उसे इन्वेस्ट के नाम पर एक करोड़ 5 लाख रुपए नगद लिए।

यह रकम महिला के दो बेटों को दी गई। कुछ दिनों बाद उसके मित्र की अग्रिम जमानत के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए भी दिए। कुछ महीने तक तो उनके घर पर पुलिस नहीं आई,लेकिन उसके कुछ महिनों बाद उनके मित्र के बेटे को अरेस्ट कर लिया। मामले में पुलिस ने महिला, उसके दो बेटों और मध्य प्रदेश पुलिस के एक हैड कांस्टेबल समेत चार लोगों के खिलाफ 2 करोड़ 45 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026