जन्म-मृत्यु के शतप्रतिशत पंजीयन पर उम्मेद अस्पताल का सम्मान

  • लगातार दूसरी बार हासिल की उपलब्धि
  • 20वें जिला सांख्यिकी दिवस पर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर भंवरी चौधरी को शील्ड व प्रशस्ति पत्र
  • 2025 में पिंकी पंवार हुई थीं सम्मानित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जन्म-मृत्यु के शतप्रतिशत पंजीयन पर उम्मेद अस्पताल का सम्मान। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग जोधपुर द्वारा 20वें जिला सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में उम्मेद अस्पताल जोधपुर को जन्म एवं मृत्यु में शत- प्रतिशत पंजीयन का लक्ष्य हासिल करने पर सम्मानित किया गया। अस्पताल ने लगातार दूसरी बार जिला स्तर पर यह उपलब्धि प्राप्त की है।

शहीद मोहनसिंह सिसोदिया की 86वीं जयंती पर रक्तदान शिविर

मेडिकल रिकार्ड रूम की टीम को बधाई
इस उपलब्धि पर उम्मीद अस्पताल अधीक्षक डॉ.मोहन मकवाना और उप रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु डॉ.हितेष भंसाली ने मेडिकल रिकार्ड रूम के समस्त कर्मचारियों को बधाई दी।

भंवरी चौधरी हुईं सम्मानित
29 जून को किसान कॉम्पलेक्स,कृषि मण्डी जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल रिकार्ड रूम की कर्मचारी भंवरी चौधरी,सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पिछले वर्ष भी मिला था सम्मान
उल्लेखनीय है कि पूर्व में वर्ष 2025 में भी जिला सांख्यिकी दिवस पर पिंकी पंवार,सीनियर नर्सिंग ऑफिसर एवं इन्चार्ज मेडिकल रिकार्ड रूम, उम्मेद अस्पताल जोधपुर को सम्मानित किया जा चुका है।

उम्मेद अस्पताल द्वारा जन्म एवं मृत्यु के शत-प्रतिशत पंजीयन से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और सांख्यिकीय आंकड़ों की शुद्धता में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।

Related posts:

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026

ज्योति नगर में सीवरेज के सही उपयोग पर बैठक

September 30, 2026