ग्रामीण एरिया में तलवार लेकर घूम रहे युवक को पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्रामीण एरिया में तलवार लेकर घूम रहे युवक को पकड़ा।लूणी तहसील के दूदिया गांव में एक युवक को पुलिस ने तलवार के साथ पकड़ा। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़ें – एसी पाइप से कॉपर केबल चोरी,आरोपी गिरफ्तार
लूणी थाने के एसआई गोरधनराम गश्त पर थे। तब दूदिया गांव में एक युवक द्वारा सार्वजनिक रूप से तलवार लेकर घूमने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने दूदिया में समदड़ी निवासी जगदीश को तलवार के साथ पकड़ा और आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया।
