निजी अस्पताल के चाय केबिन के पास में मिला अज्ञात शव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निजी अस्पताल के चाय केबिन के पास में मिला अज्ञात शव। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र निजी अस्पताल स्थित एक चाय केबिन के पास में रविवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। आशंका है कि अत्यधिक शराब सेवन से उसकी मौत हुई है। शव को पहचान के लिए एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पहचान के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें –डरी सहमी रोशनी को मिली पुलिस की उम्मीद
बासनी पुलिस ने बताया कि निजी अस्पताल स्थित एक चाय केबिन के निकट रविवार को शव पड़ा होने की जानकारी मिली। आस पास पूछताछ में एक कबूली वाले ने पुलिस को जानकारी दी कि मृतक को शराब के नशे में देख गया था। बाद में वह चला गया था। वह मजदूर प्रतीत हो रहा है। उम्र तकरीबन 40-45 साल है। गुलाबी रंग का टीशर्ट पहना हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के कारण का पता लग पाएगा। पहचान के प्रयास जारी है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

