रीनीट यूजी-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं संपन्न
जिले के 46 परीक्षा केन्द्रों पर 90.86 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रीनीट यूजी-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं संपन्न। जिले में रविवार को रीनीट यूजी-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण,सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
इसे भी पढ़ें –25 मदिरा दुकानों पर 8 बजे बाद विक्रय के प्रकरण दर्ज
अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर प्रथम) दौलत राम चौधरी ने बताया कि जिले के सभी 46 राजकीय विद्यालयों में स्थापित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 15 हजार 407 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 13 हजार 999 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस प्रकार जिले में 90.86 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि परीक्षा का संचालन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सफलता पूर्वक संपन्न हुआ तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से सुनिश्चित की गईं।
