Doordrishti News Logo

मोबाइल टावर से चुराई 13 बैटरियां बरामद,आरोपी गिरफ्तार

शेरगढ़(दूरदृष्टीन्यूज),मोबाइल टावर से चुराई 13 बैटरियां बरामद,आरोपी गिरफ्तार। शेरगढ़ थाना पुलिस ने मोबाइल टावर से चोरी की गई 13 बैटरियां बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने बताया कि खिरजा मंगल सिंह नगर निवासी किशनसिंह पुत्र धनसिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चोरी की गई बैटरियां जब्त की गईं।

पुलिस ने बताया कि रात में हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपालसिंह और सीओ राजेन्द्रसिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई थी। थानाधिकारी पाना चौधरी के नेतृत्व में यह टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद बोलेरो वाहन में मोबाइल टॉवर की बैटरियां ले जाई जा रही हैं।

डिवाइडर से टकराई कार पलटी खाकर दूसरी तरफ गिरी,4 घायल

इस सूचना पर पुलिस ने खिरजा बस स्टैंड के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को रुकवाया। वाहन ड्राइवर किशन सिंह पूछताछ में संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया और उसके पास वाहन के दस्तावेज भी नहीं थे। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर किशनसिंह को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान,आरोपी ने अपने साथियों के साथ बैटरियां छिपाकर रखने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने देवासियों के मंदिर के पीछे झाडिय़ों में छिपाई गई 13 मोबाइल टॉवर बैटरियां बरामद कर लीं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और चोरी की इस वारदात के संबंध में जांच की जा रही है।