वेल्डिंग व हैण्डीक्राफ्ट कार्य में लगे तीन बालश्रमिक मुक्त,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वेल्डिंग व हैण्डीक्राफ्ट कार्य में लगे तीन बालश्रमिक मुक्त,केस दर्ज। कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे उमंग-7 के तहत बालश्रमिकों को मुक्त कराने की कार्रवाई जारी है। कमिश्ररेट के माता का थान और बोरानाडा क्षेत्र से तीन बालश्रमिकों को बालश्रम से मुक्त करवाया गया। बालक वेल्डिंग और हैण्डीक्राफ्ट के कार्य से जुड़ेे हुए थे। इनके संचालकों के खिलाफ जेजे एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।
माता का थान पुलिस थाने के एसआई हरखाराम ने नृसिंह प्याउ के पास में युवराज स्टेनलेस स्टील एवं शिवराज वैल्डिंग वर्क्स पर रेड दी। यहां पर एक बालक से श्रम करवाया जा रहा था। बाद में बाल को चाइल्ड हैल्प लाइन के समक्ष पेश किया गया। इसके संचालक खेडीवाला बेरा निवासी प्रवीण के खिलाफ जेजे एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
इसी तरह बोरानाडा पुलिस ने बुझावड़ रोड बालाजी नगर में गणपति आर्ट पर काम कर रहे बालकों को मुक्त करवाया। इसके मालिक मंगलाराम सुथार के खिलाफ जेजे एक्ट में केस दर्ज किया गया। कार्रवाई एसआई चमना राम की तरफ से की गई।
