Doordrishti News Logo

जोधपुर में 46 सेंटर पर होगी री-नीट परीक्षा

  • जैमर लगेंगे
  • पुलिस और प्रशासन की टीम करेंगी निगरानी
  • रेलवे चलाएगा एग्जाम स्पेशल ट्रेनें

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में 46 सेंटर पर होगी री-नीट परीक्षा। मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की परीक्षा जोधपुर के 46 सेंटर पर 21 जून को दोबारा होगाी। दोबारा होने वाली (री-नीट) को लेकर तैयारियां हो चुकी है।

परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस अधिकारियो की भी टीम बनाई गई हैं। टीम के नेतृत्व में तैनात अधिकारी और कर्मचारी हर सेंटर की निगरानी रखेंगे। सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जाएगी।
एडीएम दौलत चौधरी ने बताया कि परीक्षा को लेकर 46 सेंटर बनाए गए है। इन सेंटर पर 15 हजार बच्चे एग्जाम देंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंताज किए गए है। हर सेंटर पर सख्ती से निगरानी रखी जाएगी। अलग से कॉर्डिनेट भी बनाए गए है। सभी को अलग-अलग सेंटर की जिम्मेदारी भी दी गई है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई की हालत में सुधार

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने से आधा घंटा (30 मिनट) पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी प्रकार का मोबाइल गैजेट्स परीक्षा केन्द्र के भीतर ले जाने पर पाबंदी होगी। हर केन्द्र पर परीक्षा कक्ष के बाहर जैमर लगाए जाएंगे। बिना ई-एडमिट कार्ड एवं वैध फोटो आईडी के बिना अभ्यर्थी का प्रवेश नहीं होगा।

जोधपुर मंडल पर चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें
री-नीट परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।