सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई की हालत में सुधार

जल्द मिलने वाली है अस्पताल से छुट्टी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई की हालत में सुधार। मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में भर्ती सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई की सेहत में काफी सुधार आया है। अनिता बिश्नोई की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी गई है कि उनको जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। अस्पताल सूत्रों का भी कहना है कि चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

अनिता बिश्नोई को 3 जून को विषाक्त पदार्थ सेवन करने के बाद गंभीर हालत में एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अनिता की सेहत में सुधार की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों,परिचितों और शुभचिंतकों की प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और उन्हें जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे की सलाह दे रहे हैं।

तीन होटल और एक निजी स्कूल सीज

सोशल मीडिया यूजर पूनमचंद ने भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा कि जब तक ईश्वर की इच्छा नहीं होती,तब तक किसी का जीवन समाप्त नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जीवन में संकट आते हैं, लेकिन अच्छे और बुरे समय का दौर चलता रहता है। उनके अनुसार अब कठिन समय टल चुका है और अनिता को नए उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩा चाहिए।

उन्होंने कहा कि भगवान सब कुछ ठीक करेंगे। एक अन्य यूजर ओमप्रकाश मेघवाल ने ईश्वर पर भरोसा जताते हुए कहा कि भगवान सब ठीक कर देंगे। मावाराम ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि अनिता जल्द पूरी तरह स्वस्थ हों और अपने परिजनों के साथ सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें।

उन्होंने भगवान से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। दालाराम सोढ़ा ने भी अनिता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वे परम पिता परमेस्वर से प्राथना करते हैं बहन अनिता जल्द स्वस्थ हो।

हरिश गोदारा ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो होना था वह हो गया,लेकिन भविष्य में ऐसे कदम नहीं उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों की अलग- अलग तरह की टिप्पणियां और आलोचनाएं होती रहती हैं। ऐसे में नकारात्मक बातों को मत सुनो या अनसुना कर दो।