15 दिन में 1446 वाहनों पर पुलिस कार्रवाई
ब्लैक फिल्म,अवैध हूटर-फ्लैशर और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट वाले वाहन चालकों पर कसा शिकंजा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),15 दिन में 1446 वाहनों पर पुलिस कार्रवाई। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) विशेष अभियान के तहत जिला पश्चिम पुलिस ने 4 जून से 18 जून तक व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 1446 वाहनों के खिलाफ चालान एवं कानूनी कार्रवाई की है।
पुलिस आयुक्त शरत कविराज एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई। अभियान के तहत वाहन की बॉडी अथवा चेसिस में अवैध रूप से परिवर्तन करने वाले 284 वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
राजकॉप ऐप से पकड़ा गया बासनी थाने का हिस्ट्रीशीटर
अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती,फ्लैशर,स्ट्रोब लाइट एवं हूटर लगे 80 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा प्रेशर हॉर्न और एयर हॉर्न का उपयोग करने वाले 38 वाहनों के चालान किए गए। वाहनों के शीशों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगाने वाले सर्वाधिक 507 वाहन चालक कार्रवाई की जद में आए।
पुलिस ने वाहन पर अनाधिकृत शब्द,चिन्ह एवं लेखन प्रदर्शित करने वाले 181 वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की। नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन वाले 356 वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
