डिजिटल अरेस्ट का सहआरोपी जैसलमेर जिले से गिरफ्तार
- महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 1.85 करोड़ रुपए ठगे थे
- आरोपी के खिलाफ 30 लाख रुपयों की साइबर ठगी की अलग-अलग राज्यों की 09 साइबर शिकायत दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डिजिटल अरेस्ट का सहआरोपी जैसलमेर जिले से गिरफ्तार। कमिश्ररेट पुलिस ने सरहदी जिला जैसलमेर से डिजिटल अरेस्ट के प्रकरण का सहआरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 9 साइबर ठगी की शिकायतें अब तक सामने आई हैं। महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 1.85 करोड़ का फ्रॉड किया था।
पुलिस आयुक्त शरत कविराज,आईपीएस, डीसीपी शाहीन सी.के निर्देशन में व एडीसीपी धन्नाराम अनुसंधान ईकाई के सुपरविजन में एसीपी पदमदान चारण द्वारा पुलिस निरीक्षक सुरेश सारण के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
यह है मामला
23 फरवरी 2026 को परिवादिया ने साइबर थाने में उपस्थित होकर एक रिपोर्ट दी कि अनजान आरोपियों द्वारा वाट्सएप कॉल पर आधार कार्ड के क्राइम में प्रयुक्त होने के नाम पर डिजिटल अरेस्ट कर करीब 1.85 करोड़ रुपए की ठगी कर ली गई।
अब तक के अनुसंधान मे सात आरोपी गिरफ्तार कर 40 लाख रूपये रिफण्ड करवाए गए है तथा 22 लाख रूपये साइबर पुलिस की सतर्कता से साईबर ठगी होने से परिवादिया के बचाए गए थे।
राजकॉप ऐप से पकड़ा गया बासनी थाने का हिस्ट्रीशीटर
इसे पकड़ा गया
पुलिस ने सदासुख पुत्र पतराम निवासी जंवरों की ढाणी,हरीपुरा,मोटाई चाखू, फलोदी को गिरफ्तार किया है। मुल्जिम सदासुख मजदूर व अनपढ़ वर्ग के लोगों को गुमराह कर, उधार व कृषि लोन का रूपए खाते में मंगवाने के नाम पर खाता लेकर साइबर ठगी के रूपए खाते में मंगवाकर मोटा मुनाफा कमाता था। प्रकरण में द्वितीय लेयर का खाता अनुसंधान से सदासुख द्वारा संचालन करना पाया जाने पर सदासुख की तलाश शुरू की गई, मुल्जिम की मुखबिर इतला से सूचना मिलने पर जैसलमेर से दस्तयाब किया गया।
पूर्व में दो प्रकरण दर्ज
मुल्जिम सदासुख के खिलाफ पूर्व में 02 प्रकरण साइबर अपराध के दर्ज है, जिसमें मुल्जिम सदासुख जयपुर आयुक्तालय के श्यामनगर थाने में अगस्त 2025 में करीब 41 एटीएम कार्ड, पासबुक व 7 लाख 70 हजार रुपए नकद बरामद होकर प्रकरण दर्ज हुआ तथा मोहनगढ जिला जैसलमेर में म्यूल खाता के लेन देन में प्रकरण दर्ज होकर गिरफ्तार हो चुका है।
मुल्जिम सदासुख द्वारा साइबर ठगी में प्रयोग किये गये खातों के खिलाफ कुल 09 साइबर शिकायतें अलग-अलग राज्य कर्नाटका,महाराष्ट्र,गुजरात व हरियाणा से कुल 30 लाख रुपए की साइबर ठगी शिकायत दर्ज है। सदासुख के सहआरोपियों की तलाश की जा रही है।
