राजकॉप ऐप से पकड़ा गया बासनी थाने का हिस्ट्रीशीटर
एक अन्य शांतिभंग में गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजकॉप ऐप से पकड़ा गया बासनी थाने का हिस्ट्रीशीटर। शहर की सरदारपुरा पुलिस ने सांयकालीन गश्त एवं नाकाबंदी में राजकॉप ऐप की मदद से बासनी थाने के हिस्ट्रीशीटर और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। इन्हें शांतिभंग में पकड़ा गया है।
राहुल गांधी पर बरसी भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि गुरुवार को पुलिस थाना सरदारपुरा टीम द्वारा ओलम्पिक तिराहा के पास दौराने नाकाबन्दी एक मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति बिना हेल्मेट सवार होकर आए जिनको रुकवा कर एमवी एक्ट की कार्रवाई की गई व सदिग्ध प्रतीत होने पर दोनों व्यक्तियो के राजकॉप ऐप पर फोटो मिलान की गई तो दोनों के नाम पते विकास उर्फ सोगरा पुत्र विजेश निवासी लखारा बास सदर कोतवाली और अकरम उर्फ तुनिया पुत्र गफ्फार खान निवासी हड्डी मिल सरस डेयरी बासनी होना पाया गया। दोनों के विरूद्ध चोरी और नकबजनी व आर्म्स एक्ट के प्रकरण होना पाए गए।
अकरम निकला बासनी थाने का हिस्ट्रशीटर
पुलिस थाना बासनी में पता किया तो अकरम उर्फ तुनिया के 14 मुकदमें दर्ज होना व पुलिस थाना बासनी का हिस्ट्रीशीटर होना ज्ञात हुआ। विकास उर्फ सोगरा का पुलिस थाना सदर कोतवाली जोधपुर पूर्व में पता किया तो 10 मुकदमें दर्ज होना पाया गया। दोनों को शांतिभंग में अरेस्ट किया गया।
