उम्मेद अस्पताल में रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश
- विश्व रक्तदाता दिवस
- किया रक्तदान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उम्मेद अस्पताल में रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश। विश्व रक्तदाता दिवस पर उम्मेद अस्पताल में जनजागृति कार्यक्रम हुआ। रक्तदान की भ्रांतियां तोड़ने और जागरूकता के लिए रैली, नुक्कड़ नाटक,रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।
रक्तदान केंद्र प्रभारी डॉ. एचएन मीणा ने बताया चिकित्सक,नर्सिंग अधिकारी,लैब टेक्नीशियन,नर्सिंग छात्र और कर्मियों ने रैली निकाली। नर्सिंग अधिकारियों ने नुक्कड़ नाटक किया। रैली को अधीक्षक डॉ.मोहन मकवाना ने हरी झंडी दिखाई। सभी ने स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ ली।
डॉ.मकवाना बोले रक्तदान महादान है। एक यूनिट से कई जीवन बचते हैं। आरबीसी की आयु 120 दिन,इसलिए स्वस्थ व्यक्ति साल में 3 बार रक्तदान कर सकता है।
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यातायात शिक्षा एवं जागरूकता कार्यकम
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेड़तिया ने कहा कि रक्त फैक्ट्री में नहीं बनता। सिर्फ स्वैच्छिक रक्तदान से ही उपलब्ध होगा। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.अंजू चौधरी ने सैयद इमरान, गजेंद्र शेखावत व टीम का आभार जताया। कार्यक्रम में 20 यूनिट रक्तदान हुआ।
प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नर्सिंग अधिकारी हसीना बानो,बाबूलाल ने भी रक्तदान की अपील की।
इस दौरान डॉ.मेघवर्मा, नर्सिंग अधीक्षक एलियम्मा के,उम्मेद सिंह राजपुरोहित, शेरसिंह सहित स्टाफ मौजूद रहा।
