Doordrishti News Logo

सती माता मंदिर से चांदी के छत्र और नकदी चोरी

खाली दान पेटी पहाड़ों में मिली

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सती माता मंदिर से चांदी के छत्र और नकदी चोरी। राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत चावंडा गांव में पहाड़ी पर स्थित सती माता मंदिर में शुक्रवार रात चोरी हो गई। चोर मंदिर से चांदी के चार छत्र,लगभग 2 किलोग्राम देसी घी और दान पेटी में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। यह खाली दान पेटी पहाड़ों में पड़ी मिली है।

ग्रामीणों ने बताया कि दान पेटी में पिछले पांच दिनों की राशि जमा थी। सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मंदिर का सामान बिखरा हुआ पाया,जिसके बाद चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि केरू क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब चोर धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना रहे हैं,जिससे लोगों में भय का माहौल है।

तलवार लेकर जीएसएस ऑफिस पहुंचा विद्युतकर्मी

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि चोरों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो ऐसी वारदातें और बढ़ सकती हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related posts: