गलियों में दौड़ाई स्कॉर्पियो, कार को मारी टक्कर
बचने के प्रयास में युवक दीवार से टकराया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गलियों में दौड़ाई स्कॉर्पियो, कार को मारी टक्कर। शहर में एक स्कॉर्पियो चालक ने गलियों में गाड़ी को दौड़ाया। इस दौरान पहले एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद पैदल चल रहे युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया। मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अजय चौक स्थित आलोक पब्लिक स्कूल के पास का है।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस कार के नंबर के आधार पर ड्राइवर के बारे में जानकारी जुटा रही है। कार मालिक की ओर से इस मामले में रिपोर्ट दी गई है। जानकारी के अनुसार गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो शहर की गलियों में घुस गई। यहां अजय चौक में खड़ी एक गाड़ी को टक्कर मारी।
सती माता मंदिर से चांदी के छत्र और नकदी चोरी
इतना ही नहीं कार को टक्कर मारने के बाद स्पीड से गाड़ी दौड़ाई। इसी दौरान चौक के आगे से गुजर रहे एक पैदल चल रहे युवक को भी टक्कर मार फरार हो गया। टक्कर के दौरान युवक दीवार से टकरा गया। हालांकि गनीमत रही कि ज्यादा चोट नहीं आई।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

