Doordrishti News Logo

कमरा किराए के बहाने घर में घुसकर वृद्धा से लूटपाट

  • मंडोर रॉयल्टी नाका बालसमंद रोड पर हुई वारदात
  • फुटेज से बदमाशो की पहचान के प्रयास

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कमरा किराए के बहाने घर में घुसकर वृद्धा से लूटपाट।शहर के मंडोर रायल्टी नाका,बालसमंद रोड पर किराए के कमरे के बहाने एक वृद्धा को घर के अंदर घुसकर लूट लिया। लुटेरे ने वृद्धा के पहने गहने लूटे और भाग गया।

घटना गुरुवार सुबह की है। यहां घर के बाहर मटकियां बेचकर गुजारा करने वाली 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला चिडिय़ा बाई पत्नी जगदीश ओड के साथ अज्ञात बदमाश ने यह लूटपाट की।
जानकारी के अनुसार बदमाश पिछले 2 दिनों से इलाके की रैकी कर रहा था। 10 जून की रात को भी वह मटकी खरीदने के बहाने चिडिय़ा बाई के घर आया था। 11 जून सुबह 11 बजे उसने कमरा किराए पर लेने का बहाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

यूं दिया वारदात को अंजाम 
चिडिय़ा बाई के घर में उनकी विधवा पुत्रवधु रहती है,जो काम के सिलसिले में बाहर गई हुई थी। 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थी। आरोपी ने पहले मटकियों का भाव- ताव किया। फिर बोला मुझे पत्नी-बच्चों के साथ रहने के लिए कमरा चाहिए।

चिडिय़ा बाई उसे कमरा दिखाने घर के अंदर ले गई। अंदर जाते ही आरोपी ने दरवाजा बंद कर दिया और उन्हें धक्का देकर ऊपर की मंजिल पर ले गया। वहां नीचे गिराकर छाती पर घुटना रख दिया और मुंह दबा दिया। इसके बाद कानों की टोटियां,गले की चेन,पैरों के चांदी के कड़े और घर में रखे नकद रुपए लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। होश आने पर चिडिय़ा बाई ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग एकत्र हुए।

Related posts: