सरकार की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

12 साल विश्वास,विकास व जनकल्याण के थीम पर प्रदर्शित की गईं योजनाएं एवं उपलब्धियां

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरकार की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 12 साल विश्वास के,विकास के,जनकल्याण के अभियान के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं,उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर आधारित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ।
प्रदर्शनी 14 जून तक चलेगी।

चलती ट्रेन में चोरी का खुलासा करने पर एएसआई बने ‘मैन ऑफ द मंथ’

मुख्य अतिथि संसदीय कार्य,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा विभिन्न प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन कर योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आधारभूत संरचना,गरीब कल्याण, कृषि,महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य,शिक्षा,रोजगार, सामाजिक सुरक्षा एवं सुशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों को आकर्षक एवं तथ्यपरक स्वरूप में प्रदर्शित किया गया है। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि यह जिला स्तरीय प्रदर्शनी आगामी दो दिनों (शनिवार व रविवार) तक जोधपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में संचालित शहरी सेवा शिविर में प्रदर्शित की जाएगी,जिससे शिविर में आने वाले नागरिक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त कर सकें।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी 14 जून तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। इस अवसर पर शहर विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, पूर्व राज्यमंत्री प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़, अजय त्रिवेदी,महेंद्र मेघवाल, सुभाष गहलोत,जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त उत्साह चौधरी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि,जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में एनसीसी के छात्र, स्काउट गाइड्स व आमजन उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए
प्रदर्शनी के अवलोकन उपरांत मीडिया से संवाद करते हुए जोगाराम पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने गत 12 वर्षों में सेवा,सुशासन, गरीब कल्याण एवं अंत्योदय के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत निरंतर विकास,आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा की दिशा में अग्रसर है तथा अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

पटेल ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से बीते 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुशासन की उपलब्धियों को तथ्यात्मक एवं आंकड़ा आधारित स्वरूप में आमजन के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

यह प्रदर्शनी सरकार की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बनेगी। उन्होंने सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026