छह साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार
- वर्ष 2019 से था वांटेड
- लूट,मारपीट एवं आगजनी के केस दर्ज हो रखे हैं
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),छह साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार। शहर की लूणी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड पांच हजार का इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2019 से फरार था। उसके खिलाफ चार प्रकरण जिनमें लूट,मारपीट और आगजनी के दर्ज हो रखे है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने उसके खिलाफ पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा था। लूणी थानाधिकारी हमीर सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त शरत कविराज,डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत के निर्देशानुसार प्रशिक्षु आरपीएस देवेंद्र सिंह के सुपरविजन में टीम का गठन किया गया। 14 नवंबर 2019 में मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड बीबासर सदर झुुंझुंनू निवासी सौरभ मीणा पुत्र सत्यवीर सिंह फरार चल रहा था। पुलिस उसकी छह साल से तलाश में लगी थी।
पानी के लिए अब भी मची है त्राहि-त्राहि
उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की गठित टीम में शामिल एएसआई लिखमा राम,साइबर सैल के हैड कांस्टेबल प्रेम चौधरी एवं कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह ने उसे दस्तयाब कर लिया। उसे गिरफ्तार किया गया है।
Related posts:

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

