Doordrishti News Logo

BSc नर्सिंग,फार्मेसी सहित UG-डिप्लोमा कोर्स के लिए 14 जून तक करें आवेदन

एमएमयू जोधपुर की पहली प्रवेश परीक्षा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),BSc नर्सिंग,फार्मेसी सहित UG- डिप्लोमा कोर्स के लिए 14 जून तक करें आवेदन। मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय (MMU) जोधपुर ने सत्र 2026-27 के स्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। MMU ET (UG)-2026 के जरिए होगी विश्वविद्यालय की पहली प्रवेश परीक्षा।

12 जून से हर ग्राम पंचायत में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर

जोधपुर संभाग के सभी सम्बद्ध कॉलेज शामिल होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 जून 2026 कर दी गई। संशोधन का मौका 15 से 16 जून तक मिलेगा। पहले आखिरी तारीख 10 जून थी। पत्रांक 3137,दिनांक 12.05.2026 से प्रवेश अधिसूचना-1.2 जारी हुई थी।

इन कोर्स में मिलेगा प्रवेश:- BSc Nursing,B Pharm, D Pharm और Allied & Health Sciences के BPT,BMRIT,BMLS,B Optometry। सभी अभ्यर्थियों के लिए MMU ET (UG)-2026 में शामिल होना अनिवार्य है। प्रवेश परीक्षा जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी। यह MMU की पहली प्रवेश परीक्षा होगी।