श्रद्धापूर्वक मनाई महाराजा उम्मेद सिंह की पुण्यतिथि
- श्रद्धांजलि अर्पित की
- कई स्थानों पर हुए सेवा कार्य
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्रद्धापूर्वक मनाई महाराजा उम्मेद सिंह की पुण्यतिथि। आधुनिक मारवाड़ के निर्माता व संस्थापक महाराजा उम्मेद सिंह की पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
हिज हाईनेस महाराजा उम्मेद सिंह रिलिजियस ट्रस्ट के सचिव कल्याण सिंह राठौड़ ने बताया कि सुबह निम्बा-निम्बड़ी कुष्ठाश्रम में फलाहार व विस्किट का वितरण किया गया। इसके साथ ही जसवन्त थड़ा स्थित महाराजा उम्मेद सिंह के थड़े पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। हनवन्त राजपूत हॉस्टल,मारवाड़ राजपूत सभा भवन,उम्मेद अस्पताल,उम्मेद स्टेडियम, उम्मेद कायमखानी हॉस्टल व उम्मेद क्लब में भी पुष्पांजलि कार्यक्रम हुए।
उम्मेद अस्पताल के मुख्य द्वार पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
