एक सप्ताह में 6413 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई
- ऑपरेशन सुरक्षा चक्र
- पुलिस की तरफ से 15 जून तक चलाया जा रहा ऑपरेशन सुरक्षा चक्र
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक सप्ताह में 6413 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कमिश्ररेट पुलिस की तरफ से ऑपरेशन सुरक्षाचक्र अभियान चलाया जा रहा है,जो 15 जून तक चलेगा। गत एक सप्ताह में 6413 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।
पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन में एडीसीपी शहीन सी के सुपरविजन में एवं यातायात एडीसीपी शालिनी राज के नेतृत्व में पुलिस आयुक्तालय जोधपुर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गो पर घटित होने वाली सडक़ दुर्घाटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्युदर की रोकथाम तथा यातायात के सुगम व सुचारू संचालन के लिए 01 जून से 15 जून तक यातायात पुलिस,परिवहन विभाग व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सयुक्त रूप से ऑपरेशन सुरक्षा चक्र अभियान चलाया जा रहा है।
नौ माह बाद फिर दौड़ी जन्मभूमि साप्ताहिक एक्सप्रेस
इस अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गो पर शराब पीकर वाहन चलाने,बिना हेलमेट दुपहिया वाहन, बिना सीट बेल्ट,वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने,तेज गति से वाहन चलाने,वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगाने,रॉग साईड वाहन चलाने,अवैध/नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने, अतिक्रमण करने तथा अवैध कट बन्द करवाने के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने एक सप्ताह में राष्ट्रीय राजमार्गो पर शराब पीकर वाहन चलाने पर 24, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने पर 768, बिना सीट बेल्ट चलाने पर 69,वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर 54, तेज गति से वाहन चलाने पर 3966, वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगाने पर 255,रॉग साइड वाहन चलाने पर 295 व अवैध/नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 982 कुल 6413 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।
