कैफे की आड़ में चल रहा हुक्का बार पकड़ा
संचालक पर केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कैफे की आड़ में चल रहा हुक्का बार पकड़ा। शहर की माता का थान पुलिस ने जगदंबा कॉलोनी क्षेत्र में चल रहे एक कैफे की आड़ में हुक्काबार का पता लगाया। पुलिस ने हुक्का सामग्री जब्त किए जाने के साथ संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
भूल से कीटनाशक का सेवन किया,अस्पताल में मौत
माता का थान पुलिस थाने के एसआई भागूराम को सूचना मिली कि जगदंबा कॉलोनी क्षेत्र में सिसोदिया कैफे में अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम के साथ वहां रेड दी गई। पुलिस ने संचालक अशोक बहादूर के खिलाफ अवैध हुक्का बार संचालन का केस बनाया। मौके से हुक्का सामग्री को जब्त किया गया।
