Doordrishti News Logo

मोकलावास में महिला और युवक ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मोकलावास में महिला और युवक ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के निकट मोकलावास गांव स्थित धांधलों की ढाणी में रहने वाली एक महिला ने अपने घर में और एक युवक ने खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

महिला ने सुबह सात बजे के आस पास फंदा लगाया तो युवक ने सुबह 11 बजे से पहले फंदे पर लटककर अपनी जान दी। दोनों मामले सामने आने पर राजीव गांधी नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। दोनों आत्महत्या किस कारण से की गई,इसका आरंभिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस दोनों को अलग अलग मामले बता रही है।

JNVU थियेटर सेल में नाट्यशास्त्र पर चित्र प्रदर्शनी

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मोकलावास गांव के धांधलों की ढाणी में रहने वाली 36 साल की सेनाकंवर उर्फ चेनकंवर पत्नी खिंवसिंह ने रविवार की सुबह सात बजे घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। उसकी शादी को 15 साल हो रखे थे। उसके पिता का नाम सुमेर सिंह है और वह मूल रूप से पिचोलिया की रहने वाली है।

इस घटना के कुछ देर बार पुलिस को सूचना मिली कि गांव में एक खेत में 21 साल के युवक लक्ष्मण सिंह पुत्र राणसिंह ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची। बताया गया कि वह सुबह घर से पेट्रोल पंप पर जाने का कहकर निकला था। मगर वह पेट्रोल पंप नहीं पहुंचा। तब तलाश किए जाने पर खेत में पेड़ पर फंदा लटकाए मिला। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया। उसके भाई श्रवणसिंह ने मर्ग में रिपोर्ट दी है। पुलिस फिलहाल आत्महत्याओं का कारण स्पष्ट नहीं कर पाई है।