सीमेंट प्लांट विवाद में 26 लोग गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सीमेंट प्लांट विवाद में 26 लोग गिरफ्तार। जिले के बोरुंदा थाना क्षेत्र स्थित घोड़ावट में सीमेंट फैक्ट्री और ट्रक ऑपरेटर यूनियन के बीच चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। उपद्रव फैलाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है।
सीमेंट फैक्ट्री और खारिया खंगार ब्रांच घोडावट की ट्रक ऑपरेटर यूनियन के बीच यह गतिरोध पिछले 14 दिनों से चल रहा है। यूनियन अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले दो जून को यूनियन ने धरना प्रदर्शन कर आक्रोश रैली निकालने का प्रयास किया था।
कोचिंग छात्रा से मोबाइल झपटकर फरार हुआ बाइक सवार
चार जून को भी इन लोगों ने फैक्ट्री में जबरन घुसने और तोडफ़ोड़ करने की कोशिश की थी,जिसे बोरुंदा थानाधिकारी सुजानाराम बिश्नोई और पुलिस जाब्ते ने समझा- बुझाकर शांत कराया था।
शुक्रवार को उपद्रवियों ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस के साथ गाली- गलौज की और सडक़ पर लगे सरकारी बैरियर को भी हटा दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 26 लोगों को धारा 126 और 170 बीएनएस एस के तहत गिरफ्तार किया है।
