कोचिंग छात्रा से मोबाइल झपटकर फरार हुआ बाइक सवार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कोचिंग छात्रा से मोबाइल झपटकर फरार हुआ बाइक सवार। शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में एक कोचिंग छात्रा से दिनदहाड़े मोबाइल झपटकर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत
पुलिस के अनुसार बालोतरा जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र के डंडाली गांव निवासी पुष्पा कुमारी वर्तमान में मसूरिया स्थित श्रीकरणी पीजी हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। छात्रा ने रिपोर्ट में बताया है कि वह शनिवार दोपहर करीब 1.35 बजे हॉस्टल से पैदल अपनी कोचिंग क्लासेज जा रही थी। कल्पतरु के सामने स्टेडियम रोड पर वह मोबाइल पर बात करते हुए चल रही थी,तभी पीछे से आए एक अज्ञात युवक ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गया।
पीडि़ता के अनुसार आरोपी स्पोर्ट्स बाइक पर सवार था तथा उसने चेहरे पर मास्क पहन रखा था। घटना अचानक होने के कारण वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर सकी। छीना गया मोबाइल आईटेल कंपनी का था,जिसमें उसके निजी नंबर सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मौजूद थीं।
