Doordrishti News Logo

दोस्त के सामने युवक को चाकू मारे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दोस्त के सामने युवक को चाकू मारे। शहर में शुक्रवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर घायल हो गया। युवक का इलाज मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना शहर के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के न्यू पावर हाउस सेक्टर 7 में रात करीब नौ बजे की है।

शास्त्री नगर थानाधिकारी जुल्फीकार अली ने बताया कि इस दौरान हमला करने वाले तुषार (18) के हाथ पर भी चाकू लग गया था। घायल युवक रविंद्र (23) के साथ मौजूद उसके दोस्त अजय (23) ने बताया कि बाइक सवार आए बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में रविंद्र के शरीर पर 9 घाव हो गए।

अजय राणेजा राष्ट्रीय सचिव मनोनीत

घायल रविंद्र सब्जी बेचने का काम करता है। हादसे के दौरान उसका दोस्त अजय भी उसके साथ था। अजय ने पुलिस को बताया कि दोनों सेक्टर 7 स्थित एक चाय की होटल पर आए थे।

वो चाय पीकर निकल रहे थे,तभी बाइक सवार दो युवकों ने रविंद्र को आवाज दी। जब उसने अनसुना कर दिया तो उसे गाली दी। इस पर रविंद्र ने टोका तो इन लोगों के बीच में विवाद हो गया। कुछ ही देर में बाइक सवार एक युवक ने चाकू निकाला और रविंद्र के पेट पर हमला कर दिया। बाइक सवार के साथ मौजूद एक अन्य युवक ने रविंद्र के साथ मारपीट की। इस दौरान उसके गले में पहनी सोने की चेन भी ले गए।