गांधीधाम एक्सप्रेस में अवैध शराब सहित एक यात्री गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गांधीधाम एक्सप्रेस में अवैध शराब सहित एक यात्री गिरफ्तार। लूणी रेलवे स्टेशन पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीआरपी की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही।जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई कंचन राठौड़ ने सूचना के आधार पर भगत की कोठी- गांधी धाम एक्सप्रेस ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया।
बारह साल पुराने स्मैक तस्करी के मामले में दो साल की सजा
इस दौरान एक यात्री के ट्रॉली बैग से अंग्रेजी शराब की बोतलें और पव्वे बरामद किए गए। आरोपी सीट के नीचे ट्रॉली बैग छिपाकर शराब ले जा रहा था। कार्रवाई में जीआरपी के कांस्टेबल अशोक खोखर एवं आरपीएफ के ललित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी बासनी जोधपुर निवासी देवगिरि को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
