विचाराधीन बंदी के पास मिला एंड्राइड फोन व सिमकार्ड
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विचाराधीन बंदी के पास मिला एंड्राइड फोन व सिमकार्ड। जोधपुर केेंद्रीय कारागाह में एक बार फिर अवांछनीय सामग्री मिली है। सर्च के समय जेल की बैरक में विचाराधीन बंदी के पास एंड्राइड फोन बरामद हुआ। जिस पर अब रातानाडा थाने में केस दर्ज कराया गया है।
शातिर वाहन चोर को पकड़ा,चोरी की बाइक बरामद
थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि जोधपुर केंद्रीय कारागाह में बुधवार को जेल प्रशासन की तरफ से सर्च अभियान चलाया गया। तब वार्ड नंबर 11 के बैरिक संख्या तीन के विचाराधीन बंदी फींच लूणी निवासी सोहनलाल पुत्र भींयाराम के पास में एक एंड्राइड फोन मय सिम बरामद हुआ। आरोपी से मोबाइल जब्त किया गया है। उसके खिलाफ जेल के कार्यवाहक उपाधीक्षक कु लदीपसिंह की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है।
