Doordrishti News Logo

बर्फ फैक्ट्री से बालश्रमिक मुक्त,संचालक पर केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बर्फ फैक्ट्री से बालश्रमिक मुक्त,संचालक पर केस दर्ज। शहर की राजीव गांधी नगर पुलिस ने बर्फ फैक्ट्री से बालश्रमिक को मुक्त करवा सुधार गृह भिजवाया है। बर्फ फैक्ट्री संचालक पर जेजे एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

विचाराधीन बंदी के पास मिला एंड्राइड फोन व सिमकार्ड

बच्चे से भारी भरकम बर्फ की सिल्लियां उठवाने का काम करवाया जा रहा था। राजीव गांधी नगर थाने के एसआई पिंटू कुमार को सूचना मिली कि सनसिटी कॉलोनी चौखा क्षेत्र में अरूण बर्फ फैक्ट्री मेें नाबालिग से काम करवाया जा रहा है।

इस पर पुलिस की टीम ने वहां रेड देकर एक बालक को बालश्रम से मुक्त करवाया। बर्फ फैक्ट्री संचालक अरूण सिंधी के खिलाफ जेजे एक्ट में प्रकरण बनाया गया। बालक को बाद में चाइल्ड हैल्प लाइन के मार्फत सुधार गृह भिजवाया गया।

Related posts: