शातिर वाहन चोर को पकड़ा,चोरी की बाइक बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शातिर वाहन चोर को पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद।शहर की बोरानाडा पुलिस ने बाइक चोरी के प्रकरण का खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर को पकड़ा है। आरोपी से चोरी की बाइक को जब्त किया गया है।
थानाधिकारी डॉ.हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मूलत: झालावाड़ हाल वीतराग सिटी स्थित सरकारी बिल्डिंग के पास रहने वाले विनोद कुमार पुत्र अमृतलाल की बाइक 30 मई को चोरी हो गई,जिस पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए आस पास लगे 100-150 सीसीटीवी फुटेज देखे और पहचान कर अब वाहन चोर मसूदा ब्यावर हाल हनुमान नगर पाल बालाजी के पास रहने वाले असलम खां पुत्र भरत काठात को गिरफ्तार किया गया।
जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता: शर्मा
आरोपी से चोरी की बाइक को जब्त किया गया है। अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीम में हैड कांस्टेबल चूनाराम, कांस्टेबल राजू मीणा एवं ओमप्रकाश शामिल थे।
