Doordrishti News Logo

जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता: शर्मा

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता: शर्मा।वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जोधपुर तथा शहर के 11 डीएलएड संस्थानों में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सामूहिक शपथ,निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता,पोस्टर प्रतियोगिता,जल संकट पर आधारित लघु नाटिकाएं तथा पारंपरिक आंगना मांडणा प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को जल बचाने और इसके महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रमों के सफल संचालन एवं अवलोकन के लिए डाइट के वरिष्ठ संकाय सदस्यों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।

जसधारी गोरांधाय का बलिदान प्रेरणादायक: ओझा

अवलोकन टीम में शैक्षिक प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभागाध्यक्ष डॉ.श्याम सुंदर सोलंकी,रणधीर सिंह शेखावत,संयुक्त गुप्ता,रेणु तिवारी,सहदेव सिंह तथा सीमा शेखावत शामिल थे। पीएसटीई विभाग से नीलम चौधरी,विक्रम सिंह,आशा माथुर,शिवानी नाथ,राकेश व्यास और शिल्पा ने विभिन्न संस्थानों का दौरा कर कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की।

इस अवसर पर डाइट प्रधानाचार्य मंजू शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों से शुरू हुई यह जागरूकता समाज के हर घर तक पहुंचनी चाहिए,ताकि आने वाली पीढिय़ों के लिए जल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

डॉ.श्याम सुंदर सोलंकी ने छात्र-अध्यापकों को पानी की प्रत्येक बूंद का महत्व बताते हुए जल संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। रणधीर सिंह शेखावत, सहदेव सिंह,सीमा शेखावत और विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पोस्टर और प्रस्तुत की गई लघु नाटिकाओं की अतिथियों ने सराहना की।