कार के बोनट पर स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार
- कार चलाने वाला भी अरेस्ट
- रील बनाने के शौक ने पहुंचाया हवालात
- कार जप्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार के बोनट पर स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार।शहर के जलजोग चौराहा के समीप कार के बोनट स्टंट कर रील बनाने के शौक ने दो युवकों को हवालात की हवा खिला दी। पुलिस ने कार नंबर से युवकों को ट्रेस किया और गिरफ्तार कर लिया। घटना के सीसीटीवी फुटेज सोमवार की सुबह वायरल हुए थे। मामला रविवार रात का था। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत के निर्देशानुसार एवं एडीसीपी वेस्ट नरेन्द्र सिंह देवड़ा,एसीपी पश्चिम छवि शर्मा के सुपरविजन में शास्त्रीनगर थानाधिकारी जुल्फिकार अली की टीम द्वारा शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में स्थित जलजोग सर्कल पर रविवार की रात्रि को एक कार चालक द्वारा युवक को बोनट पर बैठाकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर स्टंट करने का वीडियो संज्ञान में आने पर कार्रवाई करते हुए कार का पता लगाया गया।
महिला ने कायलाना में कूदकर दी जान
थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि इस घटना में अब कर्बला कॉलोनी पुराना कब्रिस्तान के अंदर उदयमंदिर निवासी मो.आशिफ पुत्र मो.आमीन और सदर बाजार थानान्तर्गत न्याय बिल्डिंग के पीछे मो.नावेद पुत्र मो. साबिर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल जबरसिंह, कांस्टेबल महेंद्र,लाखाराम आदि शामिल थे।
