महिला ने कायलाना में कूदकर दी जान
- गोताखोरों ने सीपीआर दी
- फिर भी नहीं बची जान
- घटनास्थल के पास मिला महिला का मोबाइल
- बाइक पर निकल रहे युवक ने दी सूचना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला ने कायलाना में कूदकर दी जान।कायलाना झील में सोमवार को एक महिला ने कूदकर सुसाइड कर लिया। गोताखोरों ने छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला और सीपीआर दी। इसके बाद अस्पताल लेकर गए लेकिन जान बच नहीं सकी। महिला प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पति भी फस्ट ग्रेड भर्ती का एग्जाम देने बीकानेर गया हुआ था। घटना सोमवार की दोपहर करीब सवा दो बजे की है।
कायलाना चौकी प्रभारी एएसआई रावलराम ने बताया कि पूजा (24) पत्नी जगदीश की शादी को चार साल हुई थी। वर्तमान में 12वी रोड चौराहे के पास पति के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसने कायलाना में छलांग लगा दी। एक बाइक सवार व्यक्ति ने तुरंत गोताखोरों को सूचना दी।
शातिर वाहन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे
गोताखोर भरत चौधरी, गणेश चौधरी की टीम पहुंची और उसे बाहर निकाला। तब उसकी सांसे चल रही थी। उसे सीपीआर भी दिया गया। एबुलेंस में देरी होने पर सहायक उप निरीक्षक रावलराम की कार में डालकर हॉस्पिटल के लिए निकले। बीच रास्ते में एम्बुलेंस मिलने पर उसमें शिफ्ट किया और मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लेकर गए।
डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला का ससुराल मालासर जिला चूरू और पीहर एटा जिला सूरतगढ़ में है। फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है।
