Doordrishti News Logo

रथ यात्रा के दौरान पुरी में रेलवे पार्सल ट्रैफिक बंद

18 दिन तक विशेष ट्रेनों एफटीआर और आवक पार्सल पर रहेगा प्रतिबंध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रथ यात्रा के दौरान पुरी में रेलवे पार्सल ट्रैफिक बंद। पुरी में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा-2026 को लेकर रेलवे ने विशेष व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। पूर्वी तट रेलवे ने 12 से 29 जुलाई तक पुरी स्टेशन पर आने वाले पार्सल ट्रैफिक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इस दौरान विशेष ट्रेनों,एफटी आर कोच,आरसी कोच और निरीक्षण यानों के संचालन पर भी रोक रहेगी।

रेल यातायात प्रभावित रहेगा

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार रथ यात्रा और वापसी रथ यात्रा के दौरान पुरी में यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। इसे देखते हुए स्टेशन पर परिचालन को सुचारू बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए यह कदम उठाया गया है।

रेलवे ने सभी जोनल रेलवे और मंडलों को निर्देश दिए हैं कि उक्त अवधि के दौरान पुरी के लिए कोई पार्सल बुकिंग स्वीकार नहीं की जाए। आईआरसीटीसी को भी पुरी,सखीगोपाल और मालतीपतपुर के लिए इस अवधि में कोई विशेष टूर या कार्यक्रम बुक नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।