विश्व शांति के लिए किया हनुमान चालीसा का प

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विश्व शांति के लिए किया हनुमान चालीसा का पाठ। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर विश्व शांति, मानव कल्याण एवं आध्यात्मिक जागृति के उद्देश्य से विश्वव्यापी सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं श्रीराम नाम जप किया गया। महंत डॉ. रामप्रसाद के सान्निध्य में यह आयोजन भारत सहित 6 देशों के शहरों,कस्बों और गांवों में एक साथ शाम 7 बजे संपन्न हुआ।

देश-विदेश में दिखा उत्साह
मुख्य संयोजक डॉ.प्रभात माथुर एवं बृजेश नेपालिया ने बताया कि बड़ा रामद्वारा के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान से अनेक मंदिर, मठ और सामाजिक संगठन जुड़े। दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक प्रार्थना भी हुई।

एयरपोर्ट पर आतंकी हमला!

इंजीनियर निर्मल कुमार माथुर के अनुसार जोधपुर, जयपुर,उदयपुर,बेंगलूरु, मुंबई,हैदराबाद,हरिद्वार, रांची,भोपाल,इंदौर,सूरत, पुणे,अहमदाबाद के साथ न्यूजीलैंड,ऑस्ट्रेलिया, जापान,डेनमार्क,जर्मनी व मलेशिया में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखा।

जोधपुर के 20+ मंदिरों में हुआ पाठ
भारत विकास परिषद, पाल बालाजी,पंचमुखी बालाजी,रोटरी बालाजी, गणेश मंदिर रातानाड़ा, दुर्गा मंदिर,सुंदर बालाजी, प्रत्यक्ष बालाजी, महाकालेश्वर मंदिर,सर्वेश्वर महादेव मंदिर,बड़ा गणेश मंदिर,वैशाली एवेन्यू मंदिर, विनायक विहार मंदिर, श्रीराम मंदिर,लक्ष्मी नारायण मंदिर,शिव मंदिर पब्लिक पार्क,आशुतोष मंदिर,आदेश्वर महादेव, चमत्कारी महादेव,ठाकुर जी मंदिर एवं शेखावाटी हनुमान मंदिर सहित अनेक स्थलों पर सामूहिक पाठ हुआ।

संगठनों ने निभाई सक्रिय भूमिका

मुस्कान,मनस्वी,सखी सहेली,अनुभव सागर ग्रुप, व्यापारी संघ सहित विभिन्न संगठनों ने भागीदारी निभाई। दुर्गा मंदिर के पंडित महेंद्र,गणेश मंदिर के पुजारी प्रदीप अबोटी, दिनेश शर्मा,पुखराज फोफालिया एवं सुरेश चंद्र भूतड़ा सहित अनेक धर्मप्रेमी शामिल हुए।

आध्यात्मिक महायज्ञ है यह आयोजन
विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत अध्यक्ष डॉ.राम गोयल ने सोशल मीडिया व रील्स के जरिए संदेश पहुंचाने पर आभार जताया। महामंडलेश्वर डॉ. शिवस्वरुपानन्द ने कहा, आज विश्व अशांति और तनाव से गुजर रहा है। ऐसे में सामूहिक प्रार्थना और हनुमान चालीसा पाठ केवल धार्मिक आयोजन नहीं,बल्कि मानवता को जोड़ने वाला आध्यात्मिक महायज्ञ है। करोड़ों श्रद्धालुओं के एक साथ प्रभु स्मरण से सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है।