Doordrishti News Logo

एयरपोर्ट पर आतंकी हमला!

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एयरपोर्ट पर आतंकी हमला! जोधपुर एयरपोर्ट की नई बिल्डिंग में आज आतंकी हमले की सूचना मिलने से हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी एवं सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। मौके पर डॉग स्क्वॉड, एम्बुलेंस और सुरक्षा बलों की टीमें पहुंचीं तथा पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधान मंत्री नेहरू को किया याद

घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट परिसर में अफरा- तफरी का माहौल बन गया।
सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल तलाशी अभियान शुरू कर स्थिति पर नियंत्रण किया। बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए आयोजित एक मॉक ड्रिल थी।

मॉक ड्रिल के सफलता पूर्वक संपन्न होने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों को परखना होता है।