एएनटीएफ केस में वांटेड मुल्जिम को डीएसटी ने पकड़ा
- एएनटीएफ को सुुपुर्द किया
- मादक पदार्थ फैक्ट्री और आर्म्स एक्ट में चल रहा था फरार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एएनटीएफ केस में वांटेड मुल्जिम को डीएसटी ने पकड़ा। कमिश्नरेट की जिला स्पेशल टीम पश्चिम द्वारा एएनटीएफ राजस्थान के प्रकरण में वांछित मुल्जिम अशोक उर्फ आसू चौधरी को दस्तयाब कर एएनटीएफ राजस्थान को किया सुपुर्द किया गया।
एएनटीएफ राजस्थान द्वारा जिले के बालेसर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ की फैक्ट्री से करीब 176.62 किलोग्राम एमडी व 112 किलोग्राम तरल एमडी एसिड पदार्थ व एक पिस्टल 9 जिंदा कारतूस 2 मैग्जीन,2 क्रेटा कार जब्त कर 6 मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया था जिसमें शेष रहे मुल्जिम अशोक उर्फ आसू चौधरी को जिला स्पेशल टीम जोधपुर पश्चिम द्वारा दस्तयाब किया गया।
डमी अभ्यर्थी के खिलाफ महामंदिर थाने में प्रकरण दर्ज
जिला स्पेशल टीम पश्चिम को इनपुट मिला कि वांछित मुल्जिम भोजासर के चाडी सियोल नगर लक्ष्मण नगर निवासी अशोक उर्फ आसू चौधरी पश्चिम जिला से निकलेगा। तब सघन नाका बंदी कर उसे दस्तयाब किया गया। पुलिस टीम में डीएसटी प्रभारी एसआई महेंद्र सिंह,हैडकांस्टेबल गंगा सिंह,कांस्टेबल दला राम,नभसिंह एवं डूंगर सिंह आदि शामिल थे।
