डमी अभ्यर्थी के खिलाफ महामंदिर थाने में प्रकरण दर्ज
2020 में वन रक्षक परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर दी परीक्षा एसओजी ने भेजी रिपोर्ट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डमी अभ्यर्थी के खिलाफ महामंदिर थाने में प्रकरण दर्ज। राजस्थान कर्मचारी आयोग की तरफ से साल 2020 में वन रक्षक परीक्षा आयोजन हुआ था। जिसमें एक मूल अभ्यर्थी के स्थान पर एक डमी अभ्यर्थी परीक्षा में बैठा था। इसकी जांच एसओजी द्वारा किए जाने पर खुलासा हुआ। इस पर अब महामंदिर थाने में डमी अभ्यर्थी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
सेंट्रल जेल में बंदियों के लिए लगाया फिजियोथैरेपी शिविर
महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि एसओजी में एसआईटी हैल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत/परिवाद विकास विश्नोई के विरूद्ध पाया गया। वह इस वन रक्षक परीक्षा में डमी अभ्यर्थी के रूप में शामिल हुआ था।
विकास विश्नोई मूल रूप से लोहावट के पलीना स्थित कालीराना की ढाणी का रहने वाला है। उसने मूल अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दी थी। मामले में जांच एसओजी निरीक्षक देवेंद्र कुमार की तरफ से की गई,तब उसमें खुलासा हुआ था। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज का केस दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।
