सेंट्रल जेल में बंदियों के लिए लगाया फिजियोथैरेपी शिविर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सेंट्रल जेल में बंदियों के लिए लगाया फिजियोथैरेपी शिविर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जोधपुर महानगर तथा इंडिपेंडेंट लीगल एक्टिविट्स सोसायटी,जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को केंद्रीय कारागृह,जोधपुर में फिजियोथैरेपी शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में कारागृह में निरुद्ध बंदियों को श्रीगुरु फिजियोथैरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर, जोधपुर के फिजियोथैरेपी विशेषज्ञों द्वारा कमर दर्द, गर्दन का दर्द,कधों का दर्द, घुटनों का दर्द तथा हाथों का सुनापन सहित शरीर के अन्य समस्त अस्थिजोड़ों की एक्ससाईज करवाई गई।बंदियों को एक्सरजाईज करते समय किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए उसके बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
जिले में हुए जल संरक्षण संकल्प व जनजागरूकता कार्यक्रम
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूरण कुमार शर्मा, अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जिला एवं सेशन न्यायाधीश,जोधपुर जिला तथा डॉ.मनीष हरजाई,सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला उपस्थित थे। इसी के साथ ही इंडिपेंडेंट लीगल एक्टिविट्स सोसायटी के सदस्य,केंद्रीय कारागृह के अधीक्षक एवं अन्य कारागृह के कर्मचारी, एलएडीसी के अधिवक्ता तथा पीएलवी भी उपस्थित थे।
रालसा,जयपुर के निर्देशानुसार सचिव द्वारा मंगलवार को केंद्रीय कारागृह,जोधपुर का औचक साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध करवाये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, उनके स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा सहित अन्य समस्त आधारभूत सुविधाओं की जांच पड़ताल कर निर्देश दिए गए। लीगल एड हैल्प डेस्क की समस्त व्यवस्थाओं की जांच-पड़ताल कर बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।
