कलेक्टर ने किया आईस्टार्ट नेस्ट इनक्यूबेशन सेंटर का निरीक्षण

स्टार्टअप,नवाचार एवं उद्यमिता की समीक्षा की -युवा नवाचारों को प्रोत्साहित करने के दिए निर्देश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कलेक्टर ने किया आईस्टार्ट नेस्ट इनक्यूबेशन सेंटर का निरीक्षण। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने मंगलवार को जोधपुर स्थित आई स्टार्ट नेस्ट इनक्यूबेशन सेंटर का दौरा कर यहां संचालित स्टार्टअप, नवाचार एवं उद्यमिता गतिविधियों की समीक्षा की।

इस अवसर पर उन्होंने सेंटर में संचालित विभिन्न गतिविधियों, नवाचार परियोजनाओं तथा स्टार्ट अप इकोसिस्टम के माध्यम से युवाओं को उपलब्ध कराए जा रहे अवसरों की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने स्टार्टअप फाउंडर्स, युवा नवप्रवर्तकों, इनक्यूबेशन टीम सदस्यों एवं मेंटर्स से संवाद किया तथा उनके नवाचारों, कार्यों,चुनौतियों एवं भावी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने स्टार्टअप प्रतिनिधियों से उनके कार्यों की प्रगति, व्यावसायिक विस्तार की संभावनाओं तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में योगदान के विषय में भी चर्चा की। स्टार्टअप प्रतिनिधियों ने जिला कलक्टर के समक्ष प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कृषि एवं डिजिटल सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नवाचार उत्पादों एवं सेवाओं का प्रदर्शन किया। जिला कलक्टर ने इन नवाचारों का अवलोकन करते हुए कहा कि स्थानीय आवश्यकताओं एवं सामाजिक चुनौतियों के समाधान आधारित स्टार्टअप भविष्य में विकास के महत्वपूर्ण माध्यम बन सकते हैं।

प्रदर्शन एवं विजिटर्स अवेयरनेस बढ़ाने के निर्देश:-
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनक्यूबेशन सेंटर में स्टार्टअप उपलब्धियों, नवाचारी उत्पादों, संचालित गतिविधियों, सफलता की कहानियों तथा प्रमुख उपलब्धियों के प्रभावी प्रदर्शन सुव्यवस्थित डिस्प्ले बोर्ड एवं सूचना पैनल स्थापित किए जाएं, ताकि केंद्र पर आने वाले आगंतुकों,विद्यार्थियों एवं युवाओं को स्टार्टअप इकोसिस्टम की गतिविधियों की बेहतर जानकारी मिल सके तथा नवाचार के प्रति जागरूकता एवं रुचि बढ़े।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि केंद्र में विकसित स्टार्टअप्स की प्रगति, रोजगार सृजन, प्रशिक्षण गतिविधियों एवं उपलब्धियों का नियमित दस्तावेजीकरण किया जाए तथा इसे प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया जाए।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026