Doordrishti News Logo

साइबर अपराध में प्रयुक्त सिम कार्ड बना गिरफ्तारी का आधार

वन सिम वन क्राइम पॉलिसी के तहत जोधपुर पुलिस की कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साइबर अपराध में प्रयुक्त सिम कार्ड बना गिरफ्तारी का आधार।पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के साइबर प्रकोष्ठ ने वन सिम वन क्राइम पॉलिसी के तहत कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध में प्रयुक्त सिम कार्ड के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन में गठित साइबर प्रकोष्ठ ने यह कार्यवाही की है। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शाहीन सी तथा एडीसीपी धन्नाराम के सुपरविजन में किया गया। टीम का नेतृत्व साइबर थाने के पुलिस निरीक्षक सुरेश सारण ने किया।

फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

साइबर पोर्टल से मिली सूचना का विश्लेषण करने पर साइबर अपराध में प्रयुक्त सिम कार्ड की लोकेशन प्रतापनगर थाना क्षेत्र में मिली। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी गई। प्रतापनगर थाना टीम ने लोकेशन के आधार पर सिम उपयोग कर्ता इन्द्रा कॉलोनी एयरपोर्ट थाना भूपेंद्र पुत्र छतरसिंह को डिटेन किया। जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ एयरपोर्ट थाना में साइबर शिकायत दर्ज है। इसके बाद प्रतापनगर थाना पुलिस ने युवक को एयरपोर्ट थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026