Doordrishti News Logo

तेज रफ्तार एसयूवी पलटी, जनहानि नहीं

सड़क पर अचानक जानवर आने से बिगड़ा संतुलन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तेज रफ्तार एसयूवी पलटी, जनहानि नहीं। फलोदी-नागौर राजमार्ग 19 पर आज आऊ से फलोदी की ओर जा रही एक एसयूवी कार भोजासर चौराहे के पास अचानक पलट गई।

जानकारी के अनुसार कार तेज गति में थी। इसी दौरान सडक़ पर अचानक एक आवारा पशु आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित कार राजमार्ग से पलटते हुए करीब सौ फीट दूर जा गिरी। हादसा देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

साइबर अपराध में प्रयुक्त सिम कार्ड बना गिरफ्तारी का आधार

गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सभी यात्रियों को कार से बाहर निकाला। घायलों को आऊ उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

हादसे के बाद राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया।