रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार महिला गंभीर घायल
टायर फटने से बेकाबू हुई कार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार महिला गंभीर घायल। जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे 125 पर खारीबेरी गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से एसयूवी में सवार एक महिला घायल हो गई। महिला को बालेसर सीएचसी लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया।
साइबर अपराध में प्रयुक्त सिम कार्ड बना गिरफ्तारी का आधार
पुलिस के अनुसार शनिवार को एक रोडवेज बस जोधपुर से जैसलमेर की ओर जा रही थी। खारी बेरी बस स्टैंड के पास बस के आगे चल रही एक स्विफ्ट कार का टायर पंक्चर हो गया। टायर पंचर होने से स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर लहराई और दूसरी तरफ आ गई। पीछे आ रही रोडवेज बस के चालक ने ब्रेक लगाए,लेकिन तब तक बस स्विफ्ट कार से टकरा गई। टक्कर से स्विफ्ट कार में सवार महिला झंवर निवासी विमला (32) पत्नी लखपत के सिर में चोट आई। बस चालक घायल महिला को बालेसर अस्पताल ले गया।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। कार में सवार महिला के पति और अन्य किसी को चोट नहीं आई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
