डेयरी में हुक्का बार का संचालन,आरोपी महिला गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डेयरी में हुक्का बार का संचालन, आरोपी महिला गिरफ्तार। डेयरी की दुकान में अवैध रूप से हुक्का बार संचालन करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर डेयरी और हुक्का संचालन कर्ता महिला को गिरफ्तार कर हुक्का और तम्बाकू के फ्लैवर जब्त किये।
रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार महिला गंभीर घायल
एयरपोर्ट थाने के एएसआई ज्ञानपाल ने श्रीबालाजी डेयरी आकृित स्कूल के पास डेयरी की दुकान मेंं हुक्का बार के संचालन की सूचना पर दबिश दी तो मौके पर हुक्का पिलाने के लिए हुक्का और तम्बाकू के फ्लैवर बरामद हुए। पुलिस ने संचालिका विनायकिया निवासी इलायची प्रजापत के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
