Doordrishti News Logo

हादसों में तीन की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हादसों में तीन की मौत। कमिश्ररेट में अलग अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग में कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया।

प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि बालोतरा जिले के सिणधरी स्थित महादेवपुरा निवासी भोपाराम पुत्र जोधाराम ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका रिश्तेदार 26 वर्षीय जयपाल पुत्र मंगलाराम यहां प्रतापनगर एरिया में रहता था। उसने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्म हत्या का कारण पता नहीं चला है। मृतक भी मूल रूप से महादेवपुरा का ही रहने वाला था।

आयुर्वेद विवि में क्षमता निर्माण एवं उद्यमिता पर विशिष्ट व्याख्यान

दूसरी तरफ प्रतापनगर पुलिस के अनुसार पुरानी बस्ती सूंथला में रहने वाली 70 वर्षीय मोहिनी देवी पत्नी राणाराम ने भूल से घर में किसी तरल पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिस पर उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके पति राणाराम की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।

झंवर पुलिस के अनुसार खुडाला निवासी 17 वर्षीय हिम्मतदास पुत्र सत्यनारायण दास अपने घर में टांके में पैर फिसलने पर गिर गया और वह पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसके भाई किशनदास साद ने मर्ग में रिपोर्ट दी।