डीआरएम ऑफिस परिसर में लगाए 25 परिंडे

पक्षी सेवा का दिया संदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डीआरएम ऑफिस परिसर में लगाए 25 परिंडे। भारत विकास परिषद की जोधपुर मुख्य शाखा की ओर से बुधवार को पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षी सेवा के तहत डीआरएम ऑफिस रेलवे परिसर स्थित पार्क में 25 परिंडे लगाए गए।कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी की मौजूदगी में हुआ,जिसमें रेलवे अधिकारियों ने भी सहभागिता निभाई।

22-23 मई को होगा भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण

परिंडे लगाने के बाद डीआरएम ने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना भारतीय संस्कृति में सेवा और संवेदना का प्रतीक है। “परिंडा अभियान” जीव मात्र के प्रति करुणा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला प्रयास है।

इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा, सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री, पर्यावरण संयोजक नीरज मूंदड़ा,कोषाध्यक्ष अरुण कुमार कच्छवाहा,परिंडा प्रभारी श्याम सुंदर धूत, हरि बलदेवा एवं डॉ. एसीएच माथुर मौजूद थे।