आसमान में अनोखा नजारा: हंसियाकार चांद के साथ चमके जुपिटर-वीनस

अर्थशाइन से दिखा पूरा गोलाकार चंद्रमा

बाबरा/जोधपुर,(दूरदृष्टीन्यूज), आसमान में अनोखा नजारा: हंसियाकार चांद के साथ चमके जुपिटर-वीनस। मंगलवार शाम पश्चिमी आकाश ने अद्भुत खगोलीय नजारा पेश किया। सूर्यास्त के बाद हंसियाकार चांद के साथ जुपिटर और वीनस की जुगलबंदी ने लोगों को आसमान की ओर देखने पर मजबूर कर दिया।

उम्मेद सागर नहर पर चलाया स्वच्छता अभियान

अर्थशाइन से चमका पूरा चांद
चंद्रमा का हंसियाकार हिस्सा तेज चमक रहा था,लेकिन खास बात यह थी कि हल्की रोशनी के साथ पूरा गोलाकार चंद्रमा भी नजर आ रहा था। नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि इस घटना को अर्थशाइन कहते हैं। इसमें सूरज की रोशनी पृथ्वी से परावर्तित होकर चंद्रमा के अंधेरे हिस्से को भी हल्का रोशन कर देती है,जिससे पूरा चांद दिखने का आभास होता है।

3.61 लाख किमी दूर था चांद
सारिका घारू ने बताया कि इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी से करीब 3 लाख 61 हजार 41 किमी दूर था। चांद के पास वीनस और कुछ दूरी पर जुपिटर भी अपनी चमक बिखेर रहे थे।

9:45 बजे तक दिखा नजारा
यह मनमोहक खगोलीय घटना रात करीब 9:45 बजे तक साफ दिखाई दिया। लोगों ने अपने घरों की छतों और खुले मैदानों से इस दुर्लभ नजारे को देखा और कैमरों में कैद भी किया।