Doordrishti News Logo

जोधपुर, जोधपुर रेल मंडल के अस्पताल में कोविड 19 की दूसरी लहर को देखते हुए ऑक्सीजन प्लांट का परीक्षण शुरु हो गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक आनन्द प्रकाश द्वारा बेहतर प्रबन्धन के लिए मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय को रेलवे अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता को देखते हुए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने के निर्देश दिए थे।

Testing of oxygen plant started in railway hospital of Jodhpur

रेलवे अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट रिकॉर्ड समय में आने तथा उसको स्थापित करने के बाद भी उसमें इस्तेमाल किया जाने वाला जियोलाइट केमिकल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने इस संबंध में केन्द्रीय जलशाक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से भी मदद की मांग की जिनके प्रयास से रेलवे अस्पताल जोधपुर को केमिकल प्राप्त हुआ। आज उत्तर पश्चिम रेलवे में सबसे पहला ऑक्सीजन प्लॉट स्थापित किया गया जिसका परीक्षण होने के बाद इसको शुरु किया जाएगा।

ये भी पढ़े :- आशाराम आईसीसीयू में भर्ती, एमजीएच में समर्थकों का जमावड़ा

रेलवे अस्पताल जोधपुर में 250 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। इस प्लांट से पाइप लाइन के जरिये 25 वर्तमान ऑक्सीजन पोर्ट पर ही ऑक्सीजन सप्लाई की जा सकेगी। फिलहाल रेलवे अस्पताल में 55 बेड पर ऑक्सीजन की आवश्यकता महसूस की जा रही है ऐसे में अभी 30 बेड पर वर्तमान व्यवस्था अनुसार सिलेन्डर के माध्यम से ही ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी।

मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय द्वारा रेलवे कर्मचारियों और उनके परिजनों के रेलवे अस्पताल में कोविड 19 के इलाज के लिए राज्य सरकार, संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा और जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह से मांग करने पर लगातार सहायता प्रदान की जा रही है।

अपर मंडल रेल प्रबंधक जीआर कुमावत ने बताया कि मंडल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित करने के लिए सभी विभागों ने शीघ्रता से कार्य करते हुए मशीनरी को उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्लांट के लिए शेड और सीमेंट के प्लेटफार्म का कार्य भी 5 दिन के रिकार्ड समय में मशीनरी आने से पहले ही तैयार कर लिया गया जिससे प्लांट की मशीनरी आने के बाद उसे शीघ्रता से लगाने में बहुत कम समय लगा।

Related posts:

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026

विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत

February 12, 2026

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026