उत्तराखंड के पूर्व CM बीसी खंडूरी का निधन
- प्रदेश में शोक की लहर छाई
- ईमानदार छवि के लिए थे मशहूर
देहरादून(दूरदृष्टीन्यूज),उत्तराखंड के पूर्व CM बीसी खंडूरी का निधन।उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया। उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर छा गई है।
शिविर में दी जा रही संस्कृत वैदिक शिक्षा
बीसी खंडूरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल में सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल प्रबंधन ने उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
राजनीतिक सफर
बीजेपी के वरिष्ठ नेता खंडूरी दो बार उत्तराखंड के CM रहे। 2007-2009 और 2011- 2012,वे सादगी,ईमानदार छवि और सख्त प्रशासनिक फैसलों के लिए जाने जाते थे।
सेना से राजनीति तक
राजनीति से पहले भारतीय सेना में जनरल रैंक से रिटायर हुए। सेना का अनुशासन और पारदर्शिता उनके CM कार्यकाल में साफ दिखा।
परिवार
उनकी बेटी ऋतु खंडूरी फिलहाल उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष हैं और सक्रिय राजनीति में हैं।
शोक
प्रधानमंत्री,केंद्रीय नेताओं और सभी दलों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। खंडूरी को उत्तराखंड के विकास और सुशासन में योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
Related posts:

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

कार्तिक पूर्णिमा पर कल सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

