Doordrishti News Logo

विवाद के चलते लोहे का रॉड और क्लिप से हमला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विवाद के चलते लोहे का रॉड और क्लिप से हमला। मेघवालों का बास मोगड़ा में एक युवक का रास्ता रोककर मारपीट की गई। उसके साथ लोहे की रॉड, पाइप और हाथ में पहने जाने वाले क्लिप से हमला किया गया। पीडि़त ने कुछ लोगों को नामजद कर केस दर्ज कराया है।

घटना में विवेक विहार थाना पुलिस जांच कर रही है।पुलिस ने बताया कि मेघवालों का बास मोगड़ा कला निवासी ओमाराम पुत्र ढलाराम ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि 16 मई को उसके भाई और मजदूरों के साथ में चतुरा राम,सेठी,किशन, विशाल,दुर्गाराम आदि ने रास्ता रोककर मारपीट की।

अवैध धारदार हथियार के साथ दो को पकड़ा

लोहे की रॉड और क्लिप से हमला किया गया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि पीडि़त का मेडिकल कराया गया है। केस दर्ज कर अब नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।